बिलासपुर/ के एस ठाकुर/,कार्यकारीसंपादक सर्वव्यापी/
किसी की निजी जिंदगी के बारे में किसी को कुछ बोलने का हक नहीं है लेकिन जब एक प्रतिष्ठित व्यक्ति की बारी आती है तो वह दुनिया भर में चर्चा का विषय बन जाता है। वहीं जब यह किसी नौकरशाहों और राजनीतिक नेताओं से जुड़े मामले हो तो फिर क्या बात किया जाए वह तो आग की तरह फ़ैल ही जाती है। कुछ साल पहले राजधानी के एक होटल में दो प्रतिष्ठित नौकरशाहों को पत्नी ने रंग रलिया मनाते हुए पकड़ा था लेकिन बाद में अफसर ने पत्नी से तलाक लेकर अपनी प्रेमिका से शादी कर ली और इसी तरह का हाल इन छत्तीसगढ़ के नगर सेना विभाग में एक अफसर अपने महिला सहपाठी के साथ प्रेम संबंध में जीवन बिताने में लगे हुए हैं। जिनकी विभाग से लेकर पूरी प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विभागीय सूत्रों का दावा है कि छत्तीसगढ़ के एक जिले के नगर सेना की मुखिया अपने पड़ोसी जिले में अपनी ही विभाग के एक सहपाठी से प्रेम कर रहे हैं और दोनों विवाहित है लेकिन दोनों में इस तरह की प्रेम बढ़ चुकी है कि नगर सेना से लेकर पूरे प्रदेश में इन दोनों की प्रेमकथा की चर्चा जोरों से चल रहा है और बताया जा रहा है कि विभाग के ही एक व्यक्ति ने नगर सेना के मुखिया ने सहपाठी पर दबाव बनाने के लिए रासलीला के दौरान का विडियो भी बनाकर रखा है । वहीं विभागीय सूत्रों का कहना है कि अफसर हमेशा नदारद रहते हैं और अपने कर्मचारियों का भरपूर शोषण करते हैं और अब को पद प्रतिष्ठा की आड़ में खुलकर शोषण कर रहा है। वहीं यह छत्तीसगढ़ का किस जिले का मामला है, सर्वव्यापी को पुख्ता साक्ष्य मिलने पर शीघ्र ही खुलासा करेंगे। बहरहाल इस तरह की खुलकर प्रेम प्रसंग में शामिल होना अफसर की छवि पर बुरी असर पड़ रहा है।