कलेक्टर विनय के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर सतत् कार्रवाई जारी …गढ़सिवनी में एक हाइवा और दो चैन माउंटेन वाहन जप्त।

Share Now

सरायपाली /विकास नंद/सर्वव्यापी/

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक ग्राम पंचायत गढ़सिवनी, महानदी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया।खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने एक हाईवा (वाहन क्रमांक ब्ळ 09 श्रत् 2999 जिसे युवराज ठाकुर द्वारा चला रहा था, को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं दो चैन माउंटेन मशीन को अवैध रेत उत्खनन करते हुए जप्त किया गया। तीनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में खड़ा किया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा का प्रावधान है और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा।पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!