छत्तीसगढ़ ने देश में टेक्सटाइल हब बनने की ओर मजबूत कदम बढ़ाया।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर, मुंबई में आयोजित सीएमएआई फैब शो 2025 में शामिल हुए, जहां उन्होंने निवेशकों और टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार ने सीएमएआई (क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के साथ एमओयू भी साइन किया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ ने देश में टेक्सटाइल हब बनने की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। कपड़ा उद्योग प्रत्यक्ष रूप से ग्रामीण स्वरोजगार, तकनीक और कौशल विकास से जुड़ा है। नई औद्योगिक नीति में सरकार ने इन सभी सुविधाओं का ख्याल रखते हुए, टेक्सटाइल सेक्टर से जुडे़ एमएसएमई को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। 1000 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार देने वाले उद्यमों को विशेष अनुदान दिया जा रहा है। सिंगल विंडो सिस्टम, इज ऑफ डूइंग बिजनेस की नीतियों के कारण तेजी से प्रदेश को निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। साथ ही टेक्सटाइल इंडस्ट्री हेतु स्किल्ड मैनपावर भी तैयार किया जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!