भू माफियाओं के खिलाफ जमकर बरसे अवनीश, क्या नये कलेक्टर कर पाएंगे सख्त कार्रवाई।

Share Now

बिलासपुर/तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले में किस तरह से भू-माफियाओं का दबदबा देखने को मिली है उस पर वर्तमान कलेक्टर अवनीश शरण ने दबदबा को खत्म करने में सख्त कार्रवाई की है और आज कलेक्टर अवनीश शरण की बदौलत ही कई बिल्डरों और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है ,जिसे बिलासपुर की इतिहास में दर्ज किया जा सकता है। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण यहां पर नगर निगम आयुक्त रह चुके हैं और अब छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त बन चुके हैं और कल या सोमवार को नये कलेक्टर संजय अग्रवाल जो यहां पर लगभग पांच साल एसडीएम रहने का रिकाॅर्ड बना चुके हैं उसके आने के बाद कलेक्टर का प्रभार देते हुए अवनीश शरण का विदाई हो जाएगा। लेकिन कलेक्टर अवनीश शरण ने बिलासपुर जिले में खासकर हेल्थ ,साफ सफाई, निगम और पीडब्ल्यूडी द्वारा योजनाओं पर जोर दिया बल्कि राजस्व विभाग की मनमानी को रोकने में भी कड़ाई बरती है । कलेक्टर अवनीश शरण को भू-माफियाओं के खिलाफ किए गए सख्त कार्रवाई के लिए एक अलग पहचान मिली है लेकिन कलेक्टर चाहे तो एक दो दिन के कार्यकाल में अब अभी कई ऐसे अवैध प्लाटिंग कालोनी है जहां पर सुविधा के नाम एक नाली तक नहीं बनाए गए हैं ,इस पर ठोस कार्रवाई कर सकते हैं । खासकर बिलासपुर हाईकोर्ट से लगे कालोनियों और इसके आसपास हो रहे अवैध प्लाटिंग है। निश्चित रूप से कलेक्टर अवनीश शरण ने शहर के आसपास लगे तखतपुर, बिलासपुर,बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में शामिल अवैध कालोनियों और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है मगर सकरी तहसील अंतर्गत पट्टे की जमीन की बिक्री जहां पर आलिशान कालोनी का निर्माण हुआ है अब तक इस ओर कलेक्टर ने ध्यान नहीं दिया,जो बड़े ही आश्चर्य की बात है, वहीं बिल्हा विधानसभा के बोदरी,बिल्हा तहसील के अंतर्गत भी आज कई सरकारी जमीनों की हेराफेरी कर अवैध प्लाटिंग किया गया है। यहां तो एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने लगभग 50 एकड़ शासकीय भूमि को ही राजस्व विभाग की मिली भगत से गलत तरीके से अपने पत्नी के नाम पर दर्ज करा लिया और वहीं इसी भाजपा नेता ने रायपुर रोड़ पर श्मशानघाट की भूमि पर कब्जा किया, हाईकोर्ट के पास एक कालोनी में पूर्व मंत्री के शह पर शासकीय जमीन पर अवैध कालोनी का निर्माण किया गया लेकिन कलेक्टर ने इस ओर ध्यान नहीं दे सके, जिसका पछतावा शायद कलेक्टर अवनीश शरण को न हो पर बिलासपुर वासियों को जरुर होगा क्यों कि भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाले इकलौते कलेक्टर के रुप में अवनीश शरण पहचान बना चूके हैं। बहरहाल अब कलेक्टर अवनीश शरण जल्द ही अपने नये दायित्व की जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं। देखना है कि एक दो दिन में कलेक्टर अवनीश शरण उक्त क्षेत्रों के अवैध प्लाटिंग और अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं कि नहीं..? वहीं जिस दमदारी से कलेक्टर अवनीश ने उक्त कार्य किए तो अब सवाल उठना लाजिमी है कि राजस्व विभाग में बड़ी पकड़ रखने वाले प्रमोटी आईएएस अफसर संजय अग्रवाल बिलासपुर कलेक्टर के रुप में भूमाफियाओं के खिलाफ अवनीश की तरह काम कर पाते हैं या नहीं..?


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!