जनता की जागरूकता से गर्मी के दिनों में नहीं लगेगी आग- योग्यता।

Share Now

बिलासपुर/ भागवत प्रसाद/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है और लोगों की जागरूकता से बेवजह आग लगने पर काबू पाया जा सकता है। जिसके लिए हम जनता के बीच लगातार जन जागरुकता अभियान चला रहे हैं। उक्त बातें जांजगीर-चांपा जिले के नगर सेनानी नगर सेना एवं जिला अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू ने कहीं। जिला सेनानी योग्यता साहू ने कहा कि आज अग्निशमन दमकल विभाग आग से बचाव के तरीकों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए काम कर रहा है, जैसे कि आग लगने की स्थिति में क्या करना चाहिए और आग से बचाव के लिए बहुत सी सावधानियां बरतनी चाहिए। इन्होंने कहीं कि बिजली के उपकरणों को ओवरलोड न करें और उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। समय-समय पर अपने घर के बिजली के तारों की जांच करें और उन्हें ठीक रखें। अपने घर में आग बुझाने के उपकरणों को रखें और उनके उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त करें।आग लगने की स्थिति में तुरंत अग्निशमन दमकल विभाग को सूचित करें और आग से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। जिला अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू ने कही कि लोगों को अपने आसपास के वातावरण को सुरक्षित रखना चाहिए,अपने घर के आसपास ज्वलनशील पदार्थों को दूर रखें और उन्हें साफ-सुथरा रखें। गर्मी में आग लगने की घटनाएं आम बात हैं, लेकिन यदि हम कुछ सावधानियां बरतें और अग्निशमन दमकल विभाग के साथ मिलकर काम करें, तो हम आग से लगने वाली घटनाओं से बच सकते हैं और लोगों की जान बचा सकते हैं। इसलिए जनता को भी इस दिशा में कदम बढ़ाने की आवश्यकता है और बेवजह आग लगने को लेकर उक्त सावधानी बरती जाती है तो आग लगने से बचा जा सकता है। बहरहाल योग्यता साहू द्वारा आग लगने से बचाव को लेकर सराहनीय कार्य करने में लगे हुए हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!