सरायपाली/ विकास नंद/ सर्वव्यापी/
भाजपा नेता प्रमोद सागर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन वाली सरकार के नेतृत्व में भूमि पंजीयन के संबंध में राजस्व विभाग द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण और सबसे क्रांतिकारी परिवर्तन करते हुए (आटो म्युटेशन) भूमि अभिलेखों में स्वामित्व परिवर्तन वाली स्वचलित सिस्टम को लागू किया गया है, बहुत बार देखा गया है कि भूमि रजिस्ट्री होने के बाद नामांतरण के लिए भूमि क्रेता को तहसील कार्यालय में पटवारी एवं तहसीलदार के पास कई बार जाना पड़ता था, जिसमें भूमि क्रेता को बहुत सारी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता था अब छत्तीसगढ़ की जन हितैषी सरकार द्वारा रजिस्ट्री सॉफ्टवेयर और भुइयां सॉफ्टवेयर एकीकरण का बहुत ही महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य पूर्ण हुआ है और उसी के आधार पर रजिस्ट्री होते ही ऑटो म्यूटेशन हो जाएगा डिजिटल साइन वाली कॉपी व्हाट्सएप के माध्यम से क्रेता विक्रेता को प्राप्त भी हो जाएगा इस व्यवस्था से आम जनता को भूमि पंजीयन के मामले में राहत मिलेगी यह आमूलचूल परिवर्तन बड़ा ही क्रांतिकारी कदम होगा ,जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजस्व मंत्री टँकराम वर्मा वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओपी चौधरी का बहुत-बहुत धन्यवाद आपकी इस निर्णय से हमारा छत्तीसगढ़ के सभी आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा और छत्तीसगढ़ शासन का यह निर्णय, हमने बनाया है हम ही सवारेंगे कथन को भी सही रूप से चरितार्थ करता है ,आगे सागर जी ने बताया कि इस योजना को छत्तीसगढ़ की सरकार 03 मई से जारी करने जा रही है जिससे भूमि क्रेताओं को सरकारी कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी व पारदर्शिता में वृद्धि होगी
*फायदा*
पूर्व में नामांतरण के लिए एक सप्ताह से 15 दिन बाद ही नामांतरण की प्रक्रिया शुरू होती थी और भूमि पंजीयन के बाद भी भूमि विक्रेता की सहमति लेनी पड़ती थी जो अब पंजीयन दिवस में ही भूमि क्रेता के नाम से नामांतरण हो जाएगा !
*क्यों जरूरी है*
इससे आम नागरिकों को भूमि रिकॉर्ड के बारे में सटीक व तुरंत जानकारी मिलेगी एक भूमि की डबल रजिस्ट्री की फर्जीवाड़ा बंद होकर भूमि प्रबंधन विकास परियोजनाओं और कानूनी मामलों में सूचित निर्णय लेने में मदद मिलेगी !!