बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर के पूर्व कलेक्टर अवनीश शरण का स्थानांतरण हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त के रुप में हुआ है। जिसके लिए उन्हें विदाई समारोह का आयोजन कर प्रशासन द्वारा विदाई दी । वहीं इस दौरान बिल्हा के नायाब तहसीलदार विनीता शर्मा ने पूर्व कलेक्टर अवनीश शरण को विशेष रुप से पुष्पगुच्छ भेंट कर नई दायित्व के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कही कि कलेक्टर साहब से उन्हें बेहतर काम करने के लिए मार्गदर्शन मिली और पूर्व में वह जब कबीरधाम कलेक्टर थे ,उस वक्त वह राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत थी और कबीरधाम जिले में भी कलेक्टर अवनीश शरण सर के नेतृत्व में बहुत कुछ सीखने को मिली । नायाब तहसीलदार विनीता शर्मा ने कहीं कि हमें कलेक्टर अवनीश शरण सर से हमेशा मार्गदर्शन मिलती रहेगी और हमें विश्वास है कि वह हमें एक अभिभावक के रुप में मार्गदर्शन देते रहेंगे।