दिव्यांग मोहन की समस्या का हुआ त्वरित समाधान, मिली ट्राइसिकल।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के जरिए प्रदेशवासियों के लिए संवाद से समाधान की पहल की है। सुशासन तिहार में लोगों से मिले आवेदनों का मिशन मोड से निराकरण किया जा रहा है। यह सरकार की पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने की सार्थक पहल है। सुशासन तिहार में आवेदनों के निराकरण से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम कुली निवासी दिव्यांग मोहन धोबी के लिए सुशासन तिहार वरदान साबित हुआ। सुशासन तिहार में महज एक आवेदन पर उन्हें समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसिकल प्रदान की गई।

जिले में सुशासन तिहार में मिले आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में दिव्यांग मोहन धोबी के आवेदन पर भी संज्ञान लेते हुए उनकी समस्या का समाधान किया गया। 25 अप्रैल को उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसिकल दी गई। ट्राइसिकल मिलने से उनकी खुशी देखते बन रही थी। ट्राइसिकल मिलने से अब उनकी दूसरों पर निर्भरता कम होगी और आने-जाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति ह्दय से आभार जताते हुए कहा कि इस पहल ने आम लोगों के लिए समाधान की नई राह खोली है। इससे मुझे और मेरे परिवार को बड़ा सहारा मिला है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!