ब्यूरो सक्ती/,
सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र में रात डेढ़ बजे वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले आरक्षक को लेकर नया खुलासा हुआ है मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक रजनीश लहरें बिलासपुर पुलिस लाइन में पदस्थ है जिसकी ड्यूटी बिलासपुर के अस्पताल में इलाज के लाए गए एक बंदी की सुरक्षा में लगाई गई थी मगर आरक्षक की लापरवाही से बंदी अस्पताल से फरार हो गया, फरार बंदी सक्ती जिले के हसौद क्षेत्र का रहने वाला है जिसे ढूंढते हुए आरक्षक सक्ती पहुंचा मगर यहां फरार बंदी की तलाश करने के बजाय रात डेढ़ बजे डभरा चंद्रपुर मार्ग में वाहनों को रुकवाना शुरू कर दिया ओर डभरा टीआई बनकर वाहन चालकों से वसूली शुरू कर दी,गश्त में निकले डभरा टीआई ने जब वाहनों की लंबी कतारें देखी तो पता करने पहुंच गए जहां एक बोलेरो वाहन में तीन लोग बैठे हुए थे जिसमें से आरक्षक रजनीश लहरें खुद को डभरा टीआई बताकर वाहन चालकों से गाड़ी के कागजात मांग रहा था, डभरा टीआई जब मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई उसी दौरान आरक्षक के साथ मौजूद एक युवक मौके से भाग निकला दो लोगों को डभरा टीआई ने हिरासत में लेकर थाने लाया जहां आरक्षक सहित तीनों के खिलाफ धारा 308(b)3(5) डरा धमकाकर अवैध वसूली करने के मामले में अपराध दर्ज कर दो लोगों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया वही एक की तलाश कर रही है।*ऐसे पकड़ा गया वसूलीबाज आरक्षक*दरअसल, बलौदा बाजार जिले का रहने वाला जीवन साहू ड्राइवर है। उसने बताया कि वह बलौदाबाजार से रायगढ़ पिकअप वाहन से सब्जी छोड़ने जा रहा था। वह पुटीडीह नाला के पास पहुंचा था कि एक कार चालक ने पुलिस सायरन बजाते हुए पिकअप वाहन को रुकवाया। उसके बाद कार के ड्राइवर ने आकर गाड़ी में बैठे उसके साहब को पेपर दिखाने को कहा, तब उसने पेपर लेकर कार में बैठे व्यक्ति को दिखाया। कार में बैठे युवक ने गाड़ी की एंट्री नही हुई है कहते हुए डरा धमका कर उससे 1 हजार रुपये ले लिया। इसके बाद वे लोग आगे निकल गए। कुछ देर बाद सपोस की तरफ से डभरा पुलिस पेट्रोलिंग करते हुए आई, जिन्हें घटना की पूरी जानकारी देने पर कार का पीछा किया गया तो माण्ड नदी में कार खड़ी थी, जहां आरोपियों द्वारा अन्य पिकअप वाहन से भी वसूली की जा रही थी। जिसके बाद डभरा पुलिस ने बिलासपुर लाइन मे पदस्थ आरक्षक रजनीश लहरे और उसके साथ विक्की उर्फ छोटू दास को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो को भी जप्त किया गया है।