बिलासपुर/तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर शहर से लगे तिफरा नगर में विद्युत विभाग का सबसे बड़ा कार्यालय संचालित हो रही है लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों का जान भी चली जाए तो बड़ी बात नहीं होगी। कुछ घंटे पहले मौसम ने करवट बदली और तेज तुफान आने से तिफरा के हाईटेंशन बिजली तार जो 11 सौ से भी अधिक पावर का बिजली तार है ,वह टूट गया है और तिफरा नगर निगम जोन कमिश्नर कार्यालय के गोकने के पास हाईटेंशन बिजली तार टूट तार एक कार के साथ ही गोकने नाला में गिरा हुआ है। इसकी शिकायत तत्काल बिजली विभाग तिफरा से करने के बाद सर्वव्यापी के खबर लिखे जाने तक उक्त हाईटेंशन बिजली तार को बंद नहीं किया गया है और न ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं कलेक्टर संजय अग्रवाल को इस मामले से अवगत कराया गया है, जिन्होंने तत्काल कार्रवाई करने की बात कही है।