बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी /
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के संसदीय क्षेत्र बिलासपुर के निगम प्रशासन की लापरवाही हमेशा देखने को मिल ही जाती है और इसी कड़ी में एक और बड़ी लापरवाही देखने को मिल रहा है। बिलासपुर नगर निगम स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहरों में सांकेतिक बोर्ड लगाए हैं जो लोहे और होर्डिंग्स के माध्यम से लगाए गए हैं। जिसमें से बिलासपुर गोल बाजार के पास एक सांकेतिक होर्डिंग्स बोर्ड पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और कभी भी यह बोर्ड राहगीरों के ऊपर गिरती है तो बड़ी हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। वहीं इस ओर हमने नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को अवगत भी कराएं है लेकिन अब तक इस ओर निगम प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं किए हैं। बहरहाल देखना है कि सर्वव्यापी की इस खबर के बाद निगम प्रशासन इस बोर्ड को हटाते हैं या नहीं?