निगम, मंडल आयोग, बोर्ड की कामकाज को लेकर सीएम को करनी चाहिए समीक्षा।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर बेहतर कार्य करने की सलाह देते आ रहे हैं जो एक सामान्य बात है लेकिन मजे कि बात यह है कि मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद भी विभिन्न विभागों के कामकाजों में कोई बदलाव नहीं आ रहा है , जिस पर मुख्यमंत्री को कड़ाई बरतने की आवश्यकता है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक माह पहले ही विभिन्न निगम,मंडल, आयोग, बोर्ड में नियुक्ति की गई है। जिसमें डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में कोई खास नहीं किया गया और यह सब पदाधिकारी एक वेतनभोगी के रुप में पहचाने गये लेकिन इस बार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केवल अपने मंत्रियों की विभाग की समीक्षा करने में विशेष ध्यान दें रहे बल्कि माना जा रहा है कि अब तक जितने भी निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड में अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है उनकी कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित कर समीक्षा की जाएगी। जिससे निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड के पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास हो और यह निश्चित रुप से एक सराहनीय पहल होगा क्योंकि देखा गया है कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद लगभग 50 निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड का गठन किया गया है और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को राज्य और कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाता है तो फिर निश्चित रूप से इनकी जिम्मेदारियों को लेकर समीक्षा बैठक किया जाना जनहित में होगी । बहरहाल देखना है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस ओर ध्यान देते हुए निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड की कार्यों की समीक्षा करते हैं या नहीं..!


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!