जिला पंचायत की बैठक से किसी को बाहर नहीं किया गया :संदीप…एक ही बैठक के लिए सांसद ने दो प्रतिनिधि भेजें।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

जिला पंचायत की 2 मई को आयोजित बैठक से किसी भी प्रतिनिधि को बाहर नहीं किया गया है। सांसद के दोनों प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने कतिपय समाचार पत्र एवं पोर्टलों में एक प्रतिनिधि को बाहर किए जाने संबंधी प्रकाशित खबरों को असत्य और भ्रामक बताते हुए इसका खंडन किया है। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि 2 मई 2025 को जिला पंचायत में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में सम्मिलित होने सांसद बिलासपुर एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार द्वारा अपने प्रतिनिधि के रूप में शिव साहू एवं मोहनीश कौशिक को नामांकित किया गया था। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 2 मई को सामान्य सभा की बैठक आहूत किया गया, जिसमें उपरोक्त नामांकित दोनों सदस्य उपस्थित थे। एवं सामान्य सभा की बैठक सुचारू रूप से संपन्न हो गई। मेरे संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ समाचार वेब पोर्टल एवं समाचार पत्रों द्वारा यह खबर प्रकाशित की गई है कि जिला पंचायत में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा मोहनीश कौशिक को सामान्य सभा की बैठक से बाहर किया गया। उपरोक्त प्रकाशित खबर पूर्ण रूप से भ्रामक है एवं इनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। उक्त बैठक में किसी भी प्रतिनिधि को बैठक से चले जाने हेतु नहीं कहा गया है। सामान्य सभा की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। वहीं निश्चित रूप से उक्त बैठक में सांसद तोखन साहू द्वारा दो प्रतिनिधि को नियुक्त करने को लेकर प्रशासनिक गलियारों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा हो रही है कि सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को जिला पंचायत की एक ही बैठक के लिए दो प्रतिनिधि की नियुक्ति क्यों की,यह समझ से परे है..!


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!