कर्मचारी नेता शिक्षक को पूर्ण पेंशन देने में डीईओ ,बीईओ 7 माह से चक्कर कटवा रहे है।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक, सर्वव्यापी/

छग कर्मचारी संघ बिलासपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष शिक्षक श्याम मूरत कौशिक को पूर्ण पेंशन देने हेतु बीईओ तखतपुर एवम डीईओ बिलासपुर द्वारा विगत सात माह से परेशान किया जा रहा है। इसकी शिकयत विगत 6 माह में पूर्व कलेक्टर अवनीश शरण को तीन बार किया गया उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। इतने बेलगाम अफसर शाही चल रही है। श्याम मूरत कौशिक का पूर्ण पेंशन प्रकरन 8 माह पहले बीईओ तखतपुर द्वारा कोष एवम लेखा अधिकारी बिलासपुर को भेजा गया जिसमे कोष एवम लेखा अधिकारी द्वारा दो आपत्ति लगाकर बीईओ तखतपुर को वापस कर दिया गया जिसके बाद आज से 7 माह पहले बीईओ तखतपुर ने आपत्ति का निराकरण हेतु डीईओ बिलासपुर को लिखा गया है जहां पर अभी तक मामला लम्बित है।बीईओ का कहना है कि मै डीईओ को भेज दिया हु मेरी जिम्मेदारी खतम हो गई आप डीईओ कार्यालय जाइए मै कुछ नहीं कर सकता आपको मेरी शिकायत जहा करनी है कर दीजिए। डीईओ बिलासपुर का कहना है कि मेरे पूर्व के तीन तीन डीईओ ने क्यों निराकरण नहीं किए सब मेरे ही समय के लिए बचा है। इस प्रकार से डीईओ,बीईओ के चक्कर में और पूर्व कलेक्टर को शिकायत के बाद भी आज दिनांक तक शिक्षक को पूर्ण पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारी लोग इतने बेलगाम हो चुके है कि उन्हें कलेक्टर कमिश्नर को शिकायत करने का भी कुछ असर नही हो रहा है और शिक्षक लोग परेशान एवम प्रताड़ित है । बैमा नगोई के प्राचार्य बैरागी को तखतपुर का प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है जो शिक्षकों की समस्याओं को हल करने में पूरी तरह से असफल है उल्टे बल्कि प्रताड़ित करने में लगे हुए है। कर्मचारी संघ बिलासपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने आज जन दर्शन में नए कलेक्टर से शीघ्र कार्यवाहीं की मांग की है। शीघ्र कार्यवाहीं नहीं होने पर आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!