स्वामी आत्मानंद विद्यालय में लॉटरी एवं प्रवेश प्रक्रिया।

Share Now

सरायपाली /विकास नंद /सर्वव्यापी/

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रवेश विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है , शासन के निर्देशानुसार अनुसार नियत समय एवं दिनांक तय की गई है के अनुसार लॉटरी / प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।1.सबसे प्रथम प्राप्त आवेदनों की छानबीन एवं स्क्रुटनी करके प्रवेश हेतु पात्र एवं अपात्र विद्यार्थियों को दावा आपत्ति आवेदन प्रस्तुत करने का दिनांक दिनांक7 मई एवं 8 मई 2025 समय 8.30 से 10: 30 होगी। *लॉटरी दिनांक 10 मई 2025 समय प्रातः 9:00 बजे* स्वामी आत्मानंद विद्यालय सरायपाली में लॉटरी 10मई 2025 को कुल प्राप्त आवेदनों की स्क्रुटनी कर पात्र एवं अपात्र विद्यार्थियों की सूची *विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई* है जिसका अवलोकन दिनांक 7 से 8 मई समय 8:30 से 11:30 बजे के बीच दावा आपत्ति आवेदन कर सकते हैं, नियत तिथि के पश्चात किसी भी दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा आवेदक स्वयं जिम्मेदार होंगे। अतः पालकों एवं अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 7 एवं 8 में के मध्य विद्यालयीन समय में अपना दावा आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर लेवें । *प्राप्त आवेदनों की स्थिति* कुल 265 आवेदन प्राप्त हुएसबसे ज्यादा मिडिल कक्षाओं छठवीं से आठवीं तक हेतु कुल *रिक्त 2 सीटों के विरुद्ध 87* आवेदन प्राप्त हुए हैं प्राइमरी कक्षा पहली से लेकर पांचवी तक पांचवी तक *56 रिक्त सीटों के विरुद्ध 147* आवेदन प्राप्त हुए हैं। *हाय एवं हायर सेकेंडरी में कुल 31* आवेदन प्राप्त हुए हैं, इस तरह 1ली से 12वीं तक *कुल 265* आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसका लॉटरी दिनांक 10 मई 2025 को विकासखंड स्तरीय समिति एवं पालकों अभिभावकों के उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। संस्था के प्राचार्य मनोज पटेल द्वारा अभिभावकों एवं पालकों को लॉटरी प्रक्रिया में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया गया, नित दिवस एवं समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।नोट -प्रवेश संबंधी अन्य जानकारी विद्यालय के सूचना पटल से प्राप्त कर सकते हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!