बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार द्वारा इस भीषण गर्मी में लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समास्याओं का निराकरण करने की सोच को लेकर सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है। जिसका प्रथम चरण में जनता से आवेदन पत्र मंगाएं गये फिर उसका निराकरण किया गया और अब खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी टीम के साथ जनता से सीधे संवाद करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच बिलासपुर की एक महिला अधिकारी सुशासन तिहार को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है और लगातार सुशासन तिहार की शिविर से लेकर अपने विभागीय कार्य का संपादन करने में लगी हुई है। यह महिला अधिकारी बिलासपुर के बिल्हा तहसील में पदस्थ नायाब तहसीलदार विनीता शर्मा है। बिल्हा की नायाब तहसीलदार विनीता शर्मा की कार्यप्रणाली एवं अपनी काम के प्रति ईमानदार और सजग रहने के लिए जानी जाती हैं बल्कि इन दिनों बिल्हा तहसील के विभिन्न सुशासन तिहार की शिविर की तैयारी से लेकर समास्याओं का निराकरण के साथ ही रात 10 बजे तक तहसील कार्यालय में बैठकर अपनी विभागीय कार्य करते दिखाई पड़ जा रही है। जिसे लेकर यहां के कर्मचारियों का कहना है कि नायाब तहसीलदार विनीता शर्मा अपने काम को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरत रही है और इनके साथ विधानसभा, लोकसभा चुनाव से लेकर स्थानीय चुनाव में काम करने से स्पष्ट पता चलता है कि विनीता शर्मा अपने काम के प्रति निश्चित रूप से पूरी तरह से समर्पित है और वही किसान और अन्य पक्षकारों का कहना है तहसीलदार विनीता शर्मा निष्पक्ष रुप से कार्रवाई करती है। निश्चित रूप से विनीता शर्मा जैसे अफसरों के कारण ही आज किसान और पक्षकारों को राजस्व विभाग पर भरोसा जग जाती है क्योंकि इनके द्वारा काम के एवज में कोई लेन-देन की शिकायत अब तक सुनने को नहीं मिली है वरन अन्य तहसील कार्यालयों में बिना लेन-देन के कोई भी काम काज नही होती है। बहरहाल आज विनीता शर्मा अपने मूल कार्यों के साथ ही समय-समय पर मिल रहे अन्य विभागीय जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं।