गौरेला -पेंड्रा -मरवाही/ श्रीनिवास सुमेर/ ब्यूरो सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ राज्य में अब वेबपोर्टलों का दौर चल रहा है और पलभर में समाचार प्राप्त हो जाती है। जिससे आज पत्रकारों की संख्या भी बढ़ी है लेकिन आज भी प्रिंट मीडिया की एक अहम् भूमिका पत्रकारिता जगत में है। जिसे नजर अंदाज नहीं की जा सकती है लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि आज अखबारों में खोजी पत्रकारिता कम ही नजर आती है लेकिन इस बीच सर्वव्यापी अखबार खोजी पत्रकारिता की भूमिका को बनाए हुए हैं। उक्त बातें पेंड्रारोड के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ऋचा चंद्राकर ने कहीं। जीपीएम जिले के पेंड्रारोड अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की नव पदस्थ एसडीएम ऋचा चंद्राकर ने हमारे संवाददाता से सौजन्य मुलाकात करते हुए कहीं कि वह जब से जिले में पदस्थ हुई है,तब से वह नियमित रूप से साप्ताहिक समाचार पत्र सर्वव्यापी की नियमित पाठक के रुप में अखबार पढ़ती है। इस अखबार में प्रकाशित खबरों से साफ झलकता है कि सर्वव्यापी अखबार पत्रकारिता की मूल रुप को संवार कर रखे हुए हैं और निर्भीक, निष्पक्ष, निडरता के साथ पूरी साक्ष्यों के साथ समाचार का प्रकाशन कर रहे हैं। जिससे यह कहना गलत नहीं होगी कि आज भी छत्तीसगढ़ में खोजी पत्रकारों की कमी नहीं है जो आज इस पेशे को पत्रकारिता से अलग हटकर अपना रहे हैं,उसे निश्चित रूप से सर्वव्यापी अखबार से पत्रकारिता की मूल कर्तव्य और खोजी पत्रकारिता को समझने की आवश्यकता है। वहीं बताते चलें कि सर्वव्यापी छत्तीसगढ़ का पहला साप्ताहिक अखबार है जो अपने निर्धारित अवधि में प्रकाशित होती है और साल भर की प्रकाशित अखबारों की प्रतियां जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ संवाद को प्रेषित कर रही है और इनके प्रधान संपादक तरुण कौशिक की निडरता से ही सर्वव्यापी में निर्भीक,निष्पक्ष, निडरता से खबरें प्रकाशित हो रही है।