बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
बारिश के पहले नगर निगम के 70 वार्ड में पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए आज नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप , उप नेता प्रतिपक्ष संतोषी रामा बघेल ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात की तथा शहर के नीचे इलाकों में जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए बड़े नालों की सफाई एवं नालियों की सफाई की मांग की है ताकि बारिश में वार्डों में जल भराव की स्थिति ना बने। तथा पानी निकासी की समस्या से 30 साल के लिए निजात दिलाने के लिए एक बड़ी कार्य योजना बनाने की मांग नेता प्रतिपक्ष ने रखी है। भरत कश्यप ने नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि शहर के जल भराव वाले क्षेत्र पत्रकार कॉलोनी कस्तूरबा नगर, पुराना बस स्टैंड ,निराला नगर, तालापारा ,कश्यप कॉलोनी ,सरकंडा क्षेत्र तथा कई ऐसे वार्ड है जहां पर बारिश का पानी सड़कों पर भर जाता है जिसके लिए उन्होंने बारिश के पहले ही बड़े स्तर पर नाला सफाई की मांग रखी है। भरत कश्यप तथा संतोषी बघेल ने कहा है कि शहर में आगामी 30 वर्षों के लिए पानी निकासी की समुचित व्यवस्था बनाने ,नाला एवं नालियों का निर्माण मापदंड के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए, ताकि शहर के निचले इलाकों में बारिश में जल भराव से लोगों को राहत मिल सके। नेता प्रतिपक्ष के ही वार्ड में कई जगह में बारिश का पानी भर जाता है और परिजात एक्सटेंशन पत्रकार कॉलोनी एवं कई स्थानों पर तेज बारिश होने पर नाली का पानी सड़कों पर भर जाता है ।जिससे आवागमन अवरोध हो जाता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि यदि शहर की पानी निकासी का समस्या का समाधान नहीं होगा तो कांग्रेस पार्षद आंदोलन को बाध्य होंगे।बारिश के पहले नालियों की सफाई, को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने कहा-शहर में जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए 30 साल की कार्य योजना बनाई जाए