बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
शहर के एक दैनिक समाचार पत्र के फोटो जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता एवं उनके पिता जी पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ गुंडागर्दी एक्ट के अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा। इस संबंध में प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में एसएसपी रजनेश सिंह को ज्ञापन पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई एवं पत्रकारों के हित को लेकर विभिन्न सुझाव भी प्रेस क्लब अध्यक्ष के नेतृत्व में एसएसपी रजनेश सिंह को दी गई है। कुछ घंटे बाद ही फोटो पत्रकार शेखर गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।