कौड़िया समाधान शिविर में शामिल हुए सुशांत…ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील…7062 आवेदनों का निराकरण।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

सुशासन तिहार अंतर्गत विकासखंड मस्तूरी के ग्राम पंचायत कौड़िया में आयोजित शिविर में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला शामिल हुए। शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर तेजी से बदल रहा है। सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण हो रहा है। उन्होंने इस दौरान हितग्राहियों को लाभान्वित कर सामग्री वितरण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान करें। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी , जिला पंचायत सदस्य अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या , एसडीएम प्रवेश पैकरा , सीईओ जे आर भगत , तहसीलदार सोनू अग्रवाल , टीआई गोपाल सतपथी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में कुल 7177 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 7062 आवेदनों का निराकरण किया गया। विधायक सुशांत शुक्ला ने शिविर में पूरे स्टॉल का निरीक्षण किया। समाधान शिविर में समस्त विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में आवेदनों के निराकरण पर ग्रामीणों में खुशी देखी गई।

कौड़िया समाधान शिविर में राजस्व विभाग द्वारा भूमिहीन न्याय, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन, ऊर्जा विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति संबंधी मांग एवं शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण कर लिया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आवास एवं शौचालय संबंधी मांग एवं शिकायत को 98 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!