76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को आज छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक तिरीथ कुमारी ने अपने गृह ग्राम नवरंगपुर में राष्ट्र ध्वज फहराया और महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को आज ही के दिन 26 जनवरी को संविधान के तहत मूलभूत अधिकार मिले थे। हमें देश के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए सदैव सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और जागरूक रहते हुए सक्रिय रूप से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएं। साथ ही देश-प्रदेश को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। इस अवसर पर ग्राम नवरंगपुर के ग्रामीणजन,शिक्षकगण सहित समस्त पंच सरपंच उपस्थित रहें।