नगर सरकार बनाने के लिए भाजपा कांग्रेस ने की अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जिसके साथ ही दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है महासमुंद जिले के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में नाराज कार्यकर्ताओं के बगावती सुर उभरने लगे हैं वहीं सरायपाली नगर पालिका सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है जहां सामान्य वर्ग को नजरंदाज करते हुए दोनों पार्टियों द्वारा ओबीसी प्रत्याशियों पर भरोसा जताया गया है जिससे सामान्य वर्ग में नाराजगी है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंदर खाने यह भी चर्चा हैं कि भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की मंशा से कांग्रेस द्वारा कमजोर प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है बहरहाल कल नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है जिसमें दोनों पार्टियों के नाराज कार्यकर्ताओ और नेताओं के चौंकाने वाले नाम आने की प्रबल संभावना है अब दोनों पार्टियों के सामने यह चुनौती है कि भीतरघाती और बगावत करने वाले नेताओं से कैसे निपटती है यह आने वाला समय बताएगा।