विकास नंद/सर्वव्यापी/

महासमुन्द कलेक्टर विनय कुमार लंगेह साल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं वे जिले के 23 वें कलेक्टर बनकर जिले की प्रगति के लिए लगातार कार्य करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार शासन द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं को धरातल पर सुचारू ढंग से क्रियान्वयन करवाने के साथ ही ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर सख्त नज़र आतें हैं। कलेक्टर लंगेह ने अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कार्यालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के अलावा रिकॉर्ड संधारण और दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया है।

विभिन्न विभागीय कार्यां की जानकारी लगातार लेते रहते हैं जिससे हर विभाग में प्रशासनिक कसावट बना हुआ और शासकीय कार्यालयों में नज़र भी आता है इस दौरान कलेक्टर लंगेह जिला कार्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे आम लोगों से भी जानकारी लेते हुए समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को समय-समय पर निर्देशित करते रहते हैं।

जिला कार्यालय स्थित खाद्य विभाग, निर्वाचन शाखा, आबकारी, खनिज, कोषालय, भू-अभिलेख, एनआईसी, रिकार्ड रूम, हमर गोहार, चिप्स, राहत शाखा, अंत्यव्यवसायी, लोक सेवा केन्द्र, स्थापना शाखा, आदिवासी विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं शाखाओं का अवलोकन करने का असर है कि विभिन्न विभागीय काम काज में प्रगति हो रही है। अवैध उत्खनन और अवैध कार्यों पर सरकार के निर्देशानुसार अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं कलेक्टर लंगेह महासमुन्द जिले में लोकसभा चुनाव सहित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को बिना विवाद के शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने में सफल रहें।

विनय कुमार पूर्व में महासमुन्द जिले के ओडिशा सीमा से लगे सरायपाली विकास खंड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं बतौर एसडीएम उनके कार्यकाल को आमजन आज भी याद करते हैं शुरुआत से ही विनय कुमार शासन के निर्देशानुसार जिले में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और अन्य समस्याओं का समाधान मीडिया कर्मियों और जनता के सहयोग से सीधा संवाद करते हैं और बेहतर तालमेल बनाएं हुए हैं।चूंकि पहले भी जिले के अंतर्गत सरायपाली में पदस्थ रहने के कारण उनका जुड़ाव यहां के लोगों से बना हुआ है और यहां के वातावरण से लंहगे बेहतर ढंग से वाकिफ हैं शासन द्वारा सरायपाली में स्थित शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल के रूप में डेवलप करने के लिए चिंहित किया गया जो कि कलेक्टर लंगेह के निगरानी में होना है जिसके लिए स्थानीय संसाधन और विभागीय समन्वय के साथ विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है ।

वर्तमान में सुशासन तिहार को सफल बनाने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों की आमजन में चर्चा है और सराहना भी की जा रही है कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की समस्यायों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए बड़ी आत्मीयता से आम जनता से मिलते हैं और उनके समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का हर संभव प्रयास करते हैं कलेक्टर का सरल स्वभाव आमजन के आकर्षण का कारण बना हुआ है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सुशासन तिहार में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जाएगा वहीं जिले में जिस तरह सुशासन तिहार के तहत् जिले के अंतर्गत सभी विकास खंडों में चरणबद्ध तरीके से समाधान शिविर आयोजित कर लोगों की समस्यायों का निराकरण किया गया सुशासन तिहार की सफलता और बेहतर प्रदर्शन के लिए कलेक्टर लंगेह की कार्यशैली और प्रयासों के परिणामस्वरूप फ्लैगशिप योजनाओं सहित सुशासन तिहार का सफल क्रियान्वयन संभव हो सका है।
इसके लिए निश्चित ही हमारे जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारी और कर्मचारियों को सुशासन तिहार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शासन की ओर से सम्मानित किया जाना चाहिए।