तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य की विष्णु देव साय सरकार शिक्षकों का युक्तिकरण करके हजारों स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। जिसे लेकर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं और इसी बीच एक व्यक्ति ने राज्यपाल रमेन डेका को चिट्ठी लिखकर दो उप मुख्यमंत्री का युक्तिकरण करने की मांग की है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के गृह जिला मुंगेली के ग्राम सिपाही पोस्ट आफिस फास्टरपुर निवासी हेमंत कुमार द्वारा पोस्ट डाक के माध्यम से राज्यपाल रमेन डेका को लिखे चिट्ठी जिसमें उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी अंकित किया है, यह चिट्ठी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
हेमंत कुमार ने अपने चिट्ठी में लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री के होते हुए दो अतिरिक्त उप मुख्यमंत्री है। जिसका वेतन भत्ता से लेकर सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि में व्यय भार अधिक होने के कारण शिक्षा व 57 हजार शिक्षक भर्ती में वित्त की समास्या आ रही है । जिसे कम करने के लिए स्कूलों का युक्तिकरण व स्कूल सेटअप में छेड़छाड़ किया जा रहा है। अतः वित्त भार ,व्यय भार को कम करने उप मुख्यमंत्री का पद समाप्त व विधायकों का वेतन भत्ता में कटौती कर छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को बचाने की मांग की गई है।
अब देखना यह है कि इस चिट्ठी को राज्यपाल रमेन डेका कितनी गंभीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री का पद समाप्त करते हैं। वैसे कांग्रेस सरकार में इसकी शुरुआत की गई लेकिन कांग्रेस सरकार में केवल एक उप मुख्यमंत्री का पद था और टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के प्रथम उप मुख्यमंत्री बने लेकिन भाजपा सरकार ने दो उप मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिए। बहरहाल केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के गृह जिले के गांव से ही उप मुख्यमंत्री समाप्ति की मांग की शुरुआत हुई है। देखना है कि इस दिशा में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय क्या कार्रवाई करते हैं।