नूर मोहम्मद /गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)/
जिले में लगातार भालू लोगों को अपना शिकार बना रहा है मरवाही वनमण्डल के मरवाही वनपरिक्षेत्र में भालू ने एक बार फिर से महिला को अपना शिकार बनाया है और उस पर ज़ोरदार हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिसका बिलासपुर में इलाज चल रहा है।घटना जिले के मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र के ग्राम मगुरदा का है। जहां रहने वाली इंद्रानिया बाई पति शंकर, उम्र 62 वर्ष, निवासी ग्राममगुरदा पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला सुबह के समय महुआ बिनने के लिए गई हुई थी की तभी भालू ने उस पर ज़ोरदार हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों एवं आसपास के लोगों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप सेघायल होने के कारण प्राथमिकउपचार के बाद 108 की मदद सेजिला अस्पताल ले जाया गया, फिर बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।