आज से सेमरा में 72वाँ सालाना उर्स:-श्रद्धा और सूफी संस्कृति का अनूठा संगम, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक!

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/ (सर्वव्यापी) /

जीपीएम जिले की मशहूर दरगाह सेमरा में बाबा हजरत सैयद आशिक अली रहमतुल्लाह आलेह की मजार पर 72वाँ सालाना उर्स पाक दो दिवसीय इंतजामिया कमेटी के द्वारा पूरी कर चुकी है। आज शनिवार को साहबे मजार गुस्ल होने के बाद सुबह 9:00 बजे परचम कुसाई के साथ उर्स का आगाज हो गया है। कमेटी के अध्यक्ष फिरोज खान ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी बड़े धूमधाम से हजरत बाबा सैयद आशिक अली शाह के 2 दिवसीय का 72वाँ सालाना उर्स पाक आज 31 मई से प्रारंभ होकर 2 जून की सुबह फजर तक बड़े ही अकीदत मोहब्बत और शानो शौकत के साथ मनाया जाएगा सुबह 7:00 बजे कुल शरीफ की फातिहा के बाद समाप्त होगा। इंतजामिया कमेटी से जुड़े सभी पदाधिकारी मेंबर के अलावा उर्स कमेटी के तमाम पदाधिकारी ने तैयारी पूरी कर चुके हैं।कमेटी के सरपरस्त कय्यूम अंसारी, अफजल हुसैन ने जानकारी दी कि सालाना इसका आगाज 31 मई को सुबह गुस्ल के बाद 9:00 बजे परचम कुसाई से उर्स शुरू हो गया पहले दिन मगरिब बाद शाम 7:00 बजे संदल चादर गांव का भ्रमण कर दरबार में शाही चादर पेश की जावेगी। पूरे उर्स के दौरान शाम को 2 दिन शुद्ध शाकाहारी दरबारी शाही लंगर का बेहतरीन इंतजाम जायइरीनों के लिए किया गया हैं ताकि सभी को लंगर तकसीम किया जाएगा बाद नमाज ईशा रात 9:00 बजे तकरीर का अजीमुश्शान जलसा रखा गया है नात मनकबत तकरीर हजरत अल्लामा मुफ्ती जामी कमर अजहरी साहब के द्वारा कलाम पाक की तिलावत के साथ प्रोग्राम की शुरुआत कर तकरीर (प्रवचन) करेंगे। उर्स के दूसरे दिन 01 जून को रात 9:00 बजे से हिंदुस्तान के जाने माने मशहूर मुंबई के रेडियो ऑडियो एवं टीवी सिंगर छोटा मजीद शोला अपना कलाम पेश कर करेंगे। इसके पहले कौमी एकता उर्स कमेटी द्वारा आए हुए अतिथि व गणमान्य नागरिकों का इस्तेकबाल किया जायेगा।उस कमेटी के संरक्षक- मुस्तकीम खान, सूफी जफर निजामी, नवाब अहमद, रियाज अहमद कुरैशी (पार्षद) गौरेला सरपरस्त- कय्यूम अंसारी, अफजल हुसैन (Lic),सरफराज अहमद, कौमी एकता उर्स कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष-फिरोज खान (पूर्व सदर) रजाए रसूल अंजुमन कमेटी टीकरकला , उपाध्यक्ष-हाजी ज़ुबैर नियाज़ी वर्तमान सदर मदीना मस्जिद गौरेला, सचिव -सिराज खान ठेकेदार, कोषाध्यक्ष-गुलाम गौस सदर सेमरा, नफीस अंसारी (usc), कार्यक्रम संचालक-इदरीस खान सर, शहज़ाद खान, शब्बीर हुसैन, नवाब खत्री, राकिब जानू, लंगर कमेटी – सकलैन नियाजी, आशिफ अंसारी, खालिद अंसारी, तालिब मंसूरी, शहबाज अली, राहुल खान, शाहिद खान, आशिफ़ अली, हसनैन नियाज़ी, शहज़ाद खान, दिलशेर मंसूरी, जिशान, उर्स कमेटी के सभी सदस्य उर्स को सफ़ल बनाने में जुटे हुए हैं!


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!