करगीरोड कोटा/ रामनारायण यादव/ सर्वव्यापी/
कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार कोटा अनुभाग अंतर्गत अवैध रूप से रेत परिवहन एवं अवैध उत्खनन करने वालों पर कठोर कानूनी कार्यवाही करने के संबंध में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राकेश ठाकुर नायब तहसीलदार कोटा को वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि राकेश ठाकुर द्वारा कोटा अनुभाग क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से उत्खनन करने वालों के ऊपर शिकंजा कसकर अवैध रूप से रेत परिवहन पर रोक लगाने की कार्यवाही जारी है।