विकास नंद/ सर्वव्यापी/
पीएम मोदी ने अपने दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर आज सिंदूर का एक पौधा लगाया। इस पौधे को लेकर उन्होंने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री आवास में सिंदूर का पौधा लगाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर अपनी फोटो भी पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने कहा, विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे पौधे को नई दिल्ली के प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला है।
फोटो पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि, 1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल ही में गुजरात के दौरे पर मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया था। इस कदम को हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के प्रति भी एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने लिखा यह पौधा हमारे देश की नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बना रहेगा।