विश्व पर्यावरण दिवस पर विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में वृक्षारोपण किया गया…एसडीएम नम्रता चौबे ने पीएमश्री विद्यालय झिलमिला में पौधे रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

“पीएमश्री विद्यालय में फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किया गया”पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ पौधों, वन एवं जल की भूमिका महत्वपूर्ण ।पी.एम.श्री शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला संकुल बालसी विकासखंड सरायपाली में “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अन्तर्गत स्कूल परिसर में पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया।क्लीन – ग्रीन,ईको फ्रेंडली विद्यालय बनाने,स्कूल के परिवेश को सुन्दर हरा-भरा बनाने आयोजित इस “पौधरोपण कार्यक्रम” में उपाध्यक्ष,नगर पालिका परिषद् सरायपाली हेमंत प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष परीक्षित बारीक,अनुविभागीय अधिकारी, (राजस्व) सरायपाली नम्रता चौबे (आई.ए.एस.),अतिरिक्त तहसीलदार सरायपाली मनीषा देवांगन,विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली प्रकाशचंद्र मांझी, विकासखंड स्रोत केन्द्र समन्वयक (समग्र शिक्षा) सतीश स्वरुप पटेल,प्रधान पाठक मिडिल स्कूल हाराधन प्रधान,प्रभारी प्रधान पाठक (प्राथमिक) सोमदेव तिवारी, शिक्षक टिकेश्वर पारेश्वर, सहायक शिक्षक कमल लोचन पटेल सहित स्कूली विद्यार्थियों,माताओं आदि की गरिमामई उपस्थिति रही जिन्होंने उत्साह के साथ फलदार और छायादार पौधे रोपित किए और पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयं संकल्पित हुए और आमजन को पर्यावरण जागरूकता का संदेश किया।उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी यशवंत चौधरी एवं दुर्वादल दीप ने दी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!