सायबर ठगी मामले में सक्ती जिले के दो युवक गिरफ्तार,साइबर ठगो को उपलब्ध कराते थे बैंक अकाउंट,126 शिकायतें,8 राज्यों की ढूंढ रही पुलिस,8 करोड़ से अधिक का मिला लेनदेन।

Share Now

सक्ती,, ब्यूरो / सर्वव्यापी/

सक्ती पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में सक्ती जिले से दो युवकों की गिरफ्तारी की है दोनों ही युवकों के खाते में करोड़ो रुपए के लेनदेन मिले है सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि भारत सरकार के समन्वय पोर्टल पर साइबर ठगी से जुड़े संदिग्ध खाते पर कार्यवाही के लिए जानकारी प्राप्त हुई थी जिसपर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जांच शुरू की गई जांच में म्यूल खाता धारक सक्ती निवासी सौरभ अग्रवाल उर्फ चीनू के पीएनबी खाते में 14/01/24 से 30/1/24 तक कुल 3,48,73,171 ₹ संदिग्ध रूप से लेन देन करना पाया गया है, जिस पर थाना सक्ती में सौरभ अग्रवाल उर्फ चीनू के विरुद्ध धारा 420 आई पी सी का अपराध दर्ज किया गया है ।पुलिस ने बताया कि उक्त खाते का सत्यापन पीएनबी बैंक से प्राप्त दस्तावेज एवं आरोपी से उसके चालू खाता की चेक बुक और एटीएम जप्त कर की गई है, एवं कई अन्य जानकारी बैंक से प्राप्त करना शेष है *5 राज्यों की ढूंढ रही पुलिस 60 से ज्यादा शिकायत*पुलिस ने बताया कि आरोपी सौरभ अग्रवाल के अकाउंट के विरुद्ध देश में कुल 60 साइबर ठगी संबंधी शिकायतें हुई है जो अलग अलग 5 राज्य हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक और तेलंगाना में ठगी के तथा छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाँपा में ऑनलाइन सट्टा का अपराध दर्ज है ।एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि समन्वय पोर्टल के अनुसार फर्स्ट लेयर म्यूल अकाउंट होल्डर सौरभ अग्रवाल की सहभागिता साइबर ठगी में पाए जाने पर आरोपी के आरोप स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के आधार से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमाड प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया है *66 शिकायतें 3 राज्यों में अपराध दर्ज*इसी प्रकार चरौदा निवासी निखिल कर्ष जिसके पीएनबी बैंक खाते में 11/1/24 से 30/1/24 तक कुल 5,43,62,525 ₹ संदिग्ध रूप से लेनदेन पाया गया था, जिस पर थाना सक्ती में धारा 420 आई पी सी का अपराध दर्ज किया गया ।उक्त खाते के विरुद्ध देश में 66 साइबर शिकायते और पश्चिम बंगाल, बिहार और कर्नाटक में कुल 05 मामले दर्ज हैं फर्स्ट लेयर म्यूल अकाउंट धारक निखिल कर्ष को साक्ष्य के आधार पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाड प्राप्त किया गया है ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!