एक पेड़ मां के नाम के तहत् कनकेवा सोसायटी में किया गया वृक्षारोपण।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी आव्हान “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत आज भाजपा मंडल सरायपाली के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कनकेवा में वृहद वृक्षारोपण किया गया। आज जिस तरह से देश और दुनिया मे ग्लोबल वार्मिंग के चलते भीषण गर्मी और अकाल जैसी स्थित निर्मित हो रही है। पेड़ की कमी और बारिश की अथवा असमय बारिश की चिंता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पहले की अपेक्षा तापमान भी बढ़ रही है जिसको नियंत्रित करने का एकमात्र उपाय वृहद वृक्षारोपण ही है। वृक्ष के कमी के कारण अनेक प्रकार की समस्याएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है साथ ही वातावरण भी वृक्ष की कमी के कारण दूषित होती जा रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित जन को अपने जन्मदिन,विवाह दिन के साथ साथ अपने ईस्ट मित्र तथा परिवार जनों के जन्मदिन और विवाह वर्षगाँठ पर एक पेड़ आवश्यक रूप से लगाने का संदेश दिया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य सरला कोसरिया, एवं विशिष्ट अतिथि कुमारी भास्कर,कनकेवा सोसायटी अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी,विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक स्वर्ण सिंह सलूजा,प्रमोद कुमार सागर, मनोज कुमार दास,कनकेवा सरपंच नकुल चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विषेश रूप से हितेश यादव,धर्मेंद्र ठाकुर,मंडल महामंत्री विदित धनानिया, कोषाध्यक्ष तरुण बारीक,रोहित साहू,मोहन चौहान भाजपा जन एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!