विकसित कृषि संकल्प अभियान से आत्मनिर्भर खेती की ओर बढ़ा कदम…उन्नत तकनीकों और योजनाओं की जानकारी से सशक्त होंगे किसान।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

कृषि क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में आज विकासखंड बसना के ग्राम बड़ेटेमरी और खरोरा में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, जैविक खेती और जल संरक्षण जैसी पद्धतियों से जोड़ते हुए उनकी उत्पादन क्षमता को सशक्त बनाना है।इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों से सीधा संवाद कर उन्हें केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।उप संचालक कृषि फागुराम कश्यप के मार्गदर्शन में उन्नत किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए गए। ग्राम बड़ेटेमरी के किसानों—कुंजबिहारी, जगन्नाथ पटेल, पीताम्बर पटेल, सदाउ, सुरेश प्रधान और शोभा राम साव—को यह कार्ड प्रदान किए गए, जिससे उन्हें अपनी मिट्टी की गुणवत्ता जानकर उपयुक्त फसल और उर्वरक के चयन में सहायता मिलेगी।कार्यक्रम के माध्यम से न केवल किसानों को वैज्ञानिक कृषि की ओर प्रेरित किया गया, बल्कि उन्हें शासकीय सहायता से जुड़कर खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए आवश्यक जानकारी भी दी गई। उपसंचालक कश्यप ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान” से विश्वाश है कि यह अभियान किसानों को नई दिशा देगी, जिससे वे आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर होंगे और प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएंगे।

इस अवसर पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी विवेक पटेल (सरायपाली), कृषि वैज्ञानिक रविश केशरी (महासमुंद), सहायक प्राध्यापक सुबोध प्रधान, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी उपेन्द्र नाग, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मंजूरानी साहू, देवेन्द्र निषाद, विजय नेताम, अनिल पटेल, हरिशंकर कैवर्त, जनप्रतिनिधि केदार पटेल, प्राधिकृत अधिकारी सहकारी समिति खरोरा, और बड़ेटेमरी के सरपंच विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!