धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ के तहत् ग्राम अर्जुंडा में हुआ शिविर आयोजित… हितग्राही हुए लाभान्वित।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ के तहत् ग्राम अर्जुंडा में शिविर आयोजित… हितग्राही हुए लाभान्वित। आज सरायपाली विकासखंड के ग्राम पंचायत अर्जुंडा में जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया शामिल हुए। उनके साथ जनपद सदस्य, सरपंच सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। इस अवसर पर सरला कोसरिया ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा प्रायोजित इस अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से वंचित न रहें। शासन की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए सभी विभागीय अमले को समन्वित प्रयास करना होगा। उन्होंने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यों में परिणाममूलकता सुनिश्चित करें एवं हितग्राहियों को योजनाओं की संपूर्ण जानकारी सरल भाषा में प्रदान करें। शिविर में उपस्थित हितग्राहियों से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। आगे सरला ने अधिकारियों से कहा कि शिविर केवल औपचारिकता न होकर, यह अवसर होना चाहिए जनसेवा का, जहां लोगों को योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। शिविर में ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

शिविर में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिसमें शिविर में 99 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने पंजीयन किया गया। परीक्षण पश्चात इन्हें तत्काल लाभान्वित किया जाएगा। इनमें 06 विधवा पेंशन के लिए 15 वृद्धा पेंशन के लिए , 13 राशन कार्ड के लिए 11, आयुष्मान कार्ड के लिए 24 जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र के लिए हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत कृषकों को पंजीकृत किया गया तथा महतारी वंदन योजना में महिलाओं का पंजीयन किया गया। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 लोगों का सिकल सेल स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य जांच किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!