लर्निंग लाइसेंस कैंप क़ा आयोजन 31 जनवरी को आईटीआई गौरेला में।

Share Now

गौरेला पेंड्रा मरवाही/ श्रीनिवास सुमेर/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

सड़क सुरक्षा माह के दौरान लोगों को सुरक्षित यातायात हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में 31 जनवरी को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरेला में लर्निंग लाइसेंस कैंप क़ा आयोजन किया गया है। परिवहन विभाग द्वारा सभी परिवहन सुविधा केंद्र संचालको क़ो निर्देशित किया गया है कि वे 31 जनवरी शुक्रवार क़ो सुबह 11 बजे से आईटीआई गौरैला मे लर्निंग लाइसेंस कैंप क़ा आयोजन करें। परिवहन सुविधा केन्द्र संचालकों क़ो लायसेंस कैम्प में सभी आवश्यक उपकरणों के साथ उपस्थित होने तथा शासन द्वारा निर्धारित दर सूची क़ा बैनर लगाने कहा गया है। लर्निंग लाइसेंस शिविर मे छात्र-छात्राओं सहित कोई भी आम जन जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो अपना लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते है। लायसेंस के लिए जन्म प्रमाण के रूप मे मार्कशीट या पैन कार्ड तथा पते के प्रमाण के रूप मे आधार कार्ड या किरायानामा के साथ एक रंगीन फोटो लाना अनिवार्य है। लर्निंग लाइसेंस हेतु मोटर साईकल के लिए 206 रुपये एवं मोटर साईकल एवं कार के लिए 356 रुपये शुल्क निर्धारित है। इसके आलावा परिवहन सुविधा केंद्र क़ो 100 रुपये क़ा अतिरिक्त रूप से सुविधा शुल्क देना होगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!