कलेक्टर के आदेश को रद्दी समझने वाले डीईओ पर क्या हो पाएगी कार्यवाही ?..

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

कलेक्टर के आदेश के बाद भी शिक्षा अधिकारी पेंशन नहीं बना रहे है। दो माह में तीसरी बार पेंशन के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया लेकिन कलेक्टर कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहे है।कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन देकर पूर्ण पेंशन दिलाने की मांग किया गया। इसके पहले भी 2 दिसंबर 24 दिसम्बर 24 को भी कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण को ज्ञापन देकर मांग किया जा चुका है लेकिन अभी तक पूर्ण पेंशन नहीं मिल पाई है। आज पुनः तीसरी बार कलेक्टर बिलासपुर से मांग किया गया जिसमें फिर से आश्वासन दिया गया कि हो जाएगा। कब तक होगा पूछने पर चुनाव के बाद होगा बोले। अफसर शाही का आलम ये है कि कर्मचारी या जनता अधिकारियों को आवेदन पर आवेदन देते हुए जा रहे है और कार्यवाही कुछ भी नहीं हो रही है। शिक्षक सामाजिक कार्यकर्ता और कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने कहा है कि कलेक्टर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं सिर्फ आवेदन लेके लोगो को चलता कर रहे है। शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो वे अब आंदोलन करेंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!