प्रेक्षक ने ली प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों की बैठक… स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जायेगा।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक विनीत नंदनवार ने प्रतीक चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों और राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की मंथन सभाकक्ष में संयुक्त बैठक ली। उन्हें राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता एवं अन्य दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। मार्गदर्शन के लिए आचार संहिता की जानकारी युक्त पुस्तिका की प्रतियां भी बांटी गई। नंदनवार ने कहा कि जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तथा पारदर्शिता पूर्ण तरीके से स्थानीय निकाय के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। निर्वाचन के संबंध में जो भी शिकायत मिलेगी,उनका सार्थक निराकरण किया जायेगा। अथ्यर्थी को इसकी सूचना भी दी जायेगी। प्रत्याशियों की मौजूदगी में ईवीएम की कण्ट्रोल यूनिट एवं बैलट यूनिट का रैण्डमाईजेशन भी किया गया। इसी के अनुरूप मशीनें मतदान के लिए बूथ में जाएंगी। प्रत्याशियों और राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की जिज्ञासा और शंकाओं का समाधान भी किया गया। उन्होंने कहा कि ईव्हीएम मशीन एवं वोटिंग की जानकारी के लिए इसे वार्डों में जागरूकता के लिए प्रदर्शित किया जायेगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी एवं चुनाव लड़े रहे प्रत्याशी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!