बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
शासकीय प्राथमिक शाला कुंवारी मुड़ा के प्रधान पाठिका आराधना पटेल के द्वारा अपने नाती वीवान के जन्म दिवस के अवसर पर आज अपने शाला में न्योता भोजन का आयोजन किया,जिसमें उनके पति कोटा विकासखंड के पूर्व बीईओ व वर्तमान प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर बिलासपुर डाॅ एम.एल.पटेल एवं बेटी डॉ गरिमा , महिमा दामाद डाॅ विनोद,बेटा विकास अधिवक्ता हाई कोर्ट प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जन्मदिवस का अवसर पर आज शाला में पढ़ने वाले सभी बच्चों को पेन,पेंसिल,रबर,कटर,कंपास,फुटबॉल वितरण किया। भोजन में चावल,दाल,आलू मटर, पत्ता गोभी,अचार,पापड़,सलाद,हलुवा व लड्डू खिलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य आशा दत्ता एवं विशिष्ट अतिथि संकुल समन्वयक राजकुमार कोरी रहे।आज के सफल व शानदार आयोजन के लिए संकुल प्राचार्य की ओर से पटेल परिवार को सादर धन्यवाद आभार ज्ञापित किया गया।