शासकीय हाई स्कूल मोहगांव में लौटी शिक्षा की रौनक, ग्रामीणों और विद्यार्थियों में उत्साह की लहर तीन व्याख्याताओं की पदस्थापना से विद्यालय में फिर गूंजने लगी पढ़ाई की घंटी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल मोहगांव में लंबे समय से प्रतीक्षित शिक्षा की रौनक आखिरकार लौट आई है। विद्यालय में हाल ही में अंग्रेजी, गणित और कला विषयों के लिए तीन व्याख्याताओं की नियुक्ति की गई है, जिससे न केवल शैक्षणिक गतिविधियों ने गति पकड़ी है बल्कि विद्यार्थियों और ग्रामीणों में भी नया उत्साह संचार हुआ है।उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय की स्थापना वर्ष 2022 में माध्यमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी, किंतु शिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण विद्यालय प्रारंभ से ही शिक्षकविहीन स्थिति में संचालित हो रहा था। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और पालकों में चिंता का माहौल था।शासन द्वारा युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत हाल ही में अंग्रेजी के देवेंद्र चंद्राकर, गणित के शैलेन्द्र ठाकुर तथा कला विषय के रामसिंह नाग की नियुक्ति की गई है, साथ ही विज्ञान सहायक भूपेंद्र जसपाल भी विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन शिक्षकों के आने से कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होने लगी हैं और विद्यार्थियों की उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।ग्राम मोहगांव सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में इस निर्णय को लेकर हर्ष का वातावरण है। अभिभावक अब अपने बच्चों के भविष्य को लेकर अधिक आश्वस्त नजर आ रहे हैं। ग्रामवासियों ने शासन एवं शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।ग्राम के जनपद सदस्य भूपेंद्र मोंटू दीवान, सरपंच नरेन्द्र दीवान तथा एसएमसी अध्यक्ष डॉ. चेतन साहू ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग की यह कार्रवाई “शिक्षा सबके लिए” के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने अपेक्षा जताई कि भविष्य में विद्यालय को अन्य आवश्यक सुविधाएं भी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे बच्चों को एक समृद्ध और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण मिल सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!