बिलासपुर/ के.एस.ठाकुर/ कार्यकारी संपादक सर्वव्यापी /
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में शामिल नगर निगम बिलासपुर जोन दो में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार जोरों पर चल रहा है और कांग्रेस – भाजपा दो दल के प्रत्याशी अपने जीत के लिए कई लुभावने वादे करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर नगर निगम जोन दो में शामिल वार्ड क्रमांक 05 जो कि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में शामिल हैं और यहां पर भाजपा ने प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य ,पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी को मैदान में उतारा है और कांग्रेस ने वर्तमान पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू को दोबारा मौका दिया है। यहां पर इस पर राजेश त्रिवेदी अपने विरोधी प्रत्याशी गायत्री पर जमकर भारी पड़ने लगे हैं और प्रचार प्रसार में भी राजेश त्रिवेदी सबसे आगे निकल पड़े हैं । यूं तो राजेश त्रिवेदी किसी पहचान के मोहताज नहीं है और इन्हें वार्ड क्रमांक 05 के लोग अभी से नहीं तिफरा ग्राम पंचायत थे उस वक्त से जानते हैं और राजेश त्रिवेदी एक सक्रिय नेता ही नहीं बल्कि समाज सेवक है। जिन्होंने न केवल इस वार्ड वासियों के लिए बल्कि तिफरा नगर वासियों के लिए हमेशा विकास पर जोर देते हुए कार्य किए हैं। जब सर्वव्यापी टीन ने वार्ड क्रमांक 05 की मतदाताओं से चर्चा किए तो जनता का कहना है कि भाजपा सरकार गरीबों के विकास करने वाली सरकार है, तिफरा को भाजपा ने पहचान दिलाई है ,जो भी विकास यहां हुए हैं भाजपा सरकार की बदौलत और क्षेत्रीय विधायक धरम लाल कौशिक के बदौलत हुए हैं ,ऐसे में हम अपना बहुमूल्य वोट राजेश त्रिवेदी को देते हुए उन्हें पार्षद बनाएंगे ताकि वह गरीबों को आवासीय पट्टा, गोकने नाला का सौंदर्यीकरण, नियमित रूप से साफ-सफाई, जनता को सरकारी सहयोग मिले , इसलिए राजेश त्रिवेदी का चुनाव जीतना जरुरी है। वहीं राजेश त्रिवेदी ने सर्वव्यापी से चर्चा कर कहा कि भाजपा की वर्तमान विष्णु देव साय सरकार हमारे भाई बहनों, किसानों, मजदूर भाईयों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, और पिछले पांच साल में वार्ड क्रमांक 05 का बुरा हाल हुआ है उसे सुधारने के लिए लोग उसे जरुर अपना वोट देकर जीत दिलाएंगे और इनका कहना है कि वार्ड का विकास जनता के अनुरूप होगा। जनता को भलि भांति पता है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का इतिहास लिखते आ रहे हैं और भाजपा विकास को लेकर इतिहास लिख रहे हैं। ऐसे में जनता निश्चित रुप से बिलासपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के तमाम नगरीय निकाय क्षेत्रों में भाजपा को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।