राजेश को मिल रही अपार जनसमर्थन।

Share Now

बिलासपुर/ भागवत प्रसाद/ सिटी रिपोर्टर सर्वव्यापी/

बिलासपुर नगर निगम में नगरीय निकाय चुनाव की जिस तरह से मतदान की तिथियां बढ़ रही है, ठीक उसी तरह प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेजी से चल रही है। इसी चुनावी कड़ी में बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 05 के भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी ने आज सुबह से नुक्कड़ सभा के साथ ही वार्ड के विभिन्न वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक लेते हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में पार्षद के लिए खुद और महापौर के प्रत्याशी पूजा विधानी की जीत का आशीर्वाद मांगा है। तिफरा नगर के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने आज अपने वार्ड के आर्या कालोनी,जोन कमिश्नर रोड़, कुंदरापारा, भगतसिंह आजाद नगर, तिफरा हाईस्कूल आदि जगहों पर ढोल बाजे के साथ रैली निकाल कर जनसंपर्क किया। जिसमें राजेश त्रिवेदी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। जिससे उम्मीद है कि इस बार भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी को वार्ड क्रमांक 05 के मतदाताओं द्वारा भारी मतों से विजयी घोषित कराएंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!