विकास नंद/सर्वव्यापी/

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासमुंद ज़िले अंतर्गत सरायपाली नगर पालिका के युवा पार्षद युवराज गोस्वामी ने मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम पहुंचकर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।
इस दौरान युवराज गोस्वामी ने देश-विदेश में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से आत्मीय मुलाकात भी की।
इस मुलाकात को यादगार बनाते हुए युवराज ने अपने दाहिने हाथ पर पंडित शास्त्री का चित्र अंकित करवाया है, जिसे देखकर पंडित जी भावविभोर हो उठे और उन्हें गले लगाकर आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
युवराज गोस्वामी ने चर्चा के दौरान बताया कि –
“यह मेरे जीवन का सौभाग्य है कि गुरु पूर्णिमा जैसे शुभ दिन पर मुझे बागेश्वर धाम बुलावा आया और भगवान बालाजी के दर्शन का अवसर मिला। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी से हजारों श्रद्धालुओं के बीच आत्मीयता से हुई भेंट मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण है।
“बागेश्वर धाम में युवराज की इस उपस्थिति ने न सिर्फ धार्मिक श्रद्धा को दर्शाया, बल्कि युवा नेतृत्व के भीतर अध्यात्म और संस्कृति के प्रति गहराई से जुड़ाव को भी उजागर किया है।