मुख्यमंत्री से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार ने की सौजन्य मुलाकात… पर्यटन विकास को लेकर हुई सार्थक चर्चा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 का खिताब जीतने वाली डॉ. अंजली पवार ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री साय ने उन्हें इस प्रतिष्ठित उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. पवार से राज्य के पर्यटन विकास को लेकर चर्चा की और उन्हें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, ऐतिहासिक स्थलों एवं प्राकृतिक सौंदर्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने हेतु प्रेरित किया।

उन्होंने बस्तर और सरगुजा जैसे अंचलों की विशेष चर्चा करते हुए कहा कि ये क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध हैं, जिन्हें लोकप्रिय बनाने में युवाओं और प्रतिष्ठित व्यक्तियों की भूमिका अहम हो सकती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन विकास को प्राथमिकता दे रही है और इसके लिए प्रभावी योजनाएं बनाई जा रही हैं। डॉ. अंजली पवार ने भी छत्तीसगढ़ के विकास में रचनात्मक योगदान देने की इच्छा जताई।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद भी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!