25 सालों में टावरों को 4G अपग्रेड नहीं कर पाया बीएसएनएल, अधिकारियों की लापरवाही।

Share Now

सीता बनाफर / गौरेला पेंड्रा मरवाही/ (सर्वव्यापी)/

पूरे देश एवं प्रदेश सहित जीपीएम जिले में भी बीएसएनएल सेवाओं का खस्ता हाल किसी से छुपा नहीं है l जीपीएम जिले में बीएसएनल सेवाओं की बदहाली के लिए कई सालों से एक ही स्थान पर जमे जीपीएम और बिलासपुर जिले के अधिकारी कर्मचारी एवं अफसर जिम्मेदार हैं l जिन्हें शासन प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है l देश के नामी और बड़े प्राइवेट स्पेक्ट्रम घरानों के द्वारा मोबाइल रिचार्ज प्लान में बेतहाशा वृद्धि करने से आम जनता परेशान है, जिसमें सबसे अधिक स्कूली छात्र और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं प्रभावित हैं, जिन्हें पढ़ाई लिखाई एवं रोजगार संबंधी अन्य जानकारी के लिए हर समय इंटरनेट चलाने के लिए मोबाइल डाटा की जरूरत पड़ती है l लेकिन महंगे रिचार्ज प्लान खरीद पाना अधिकतर गरीब छात्र-छात्राओं के पालकों की बस की बात नहीं है l जिसके कारण आम जनता सस्ती सरकारी स्पेक्ट्रम बीएसएनएल की सुविधा का लाभ उठाना चाहती है लेकिन विभाग की उदासीनता आम जनता की आशाओं पर पानी फेर रही है lटावरों का निरीक्षण :- बीएसएनएल के अधिकारी कर्मचारी ना ही टावर का निरीक्षण करते हैं और ना ही परिसर की साफ सफाई कराते हैं बिलासपुर के अफसर कई सालों तक निरीक्षण करने नहीं आते और जीपीएस कैमरा से अपना फोटो भी विभाग को नहीं भेजते बीएसएनएल की दुर्दशा का यही बड़ा कारण है lविभागीय जांच की जरूरत :- उपभोक्ताओं का आरोप है कि बीएसएनएल अधिकारियों के निजी कंपनियों के एरिया कोऑर्डिनेटरों के साथ बीएसएनल सेवाओं को कमजोर करने का निजी समझौता है क्योंकि अधिकतर बीएसएनएल टावरों के आसपास निजी कंपनियों के टावर मौजूद है जो निरंतर संचालित है वही बीएसएनल की सेवाएं हमेशा ठप रहती है l टावर के आसपास के लोगों का कहना है निजी कंपनियों के कोऑर्डिनेटर के साथ बीएसएनल के अधिकारी हमेशा घूमते नजर आते हैं l टावर लगाने के लिए बीएसएनल सर्वे कराती है जिसका फायदा निजी कंपनियां उठाते हैं और उन्हें आसानी से नो डुयूस मिल जाता है l वहीं सिम कार्ड खरीदने के लिए भी उपभोक्ताओं को भटकना पड़ता है lटावर किराया की वसूली :- जिले में बीएसएनल सेवाएं इतने बदहाली में है कि वह टावर क्षेत्र में रिचार्ज प्लान से टावरों का किराया भी वसूल नहीं कर पा रहा है, जिसका अतिरिक्त भार सरकारी खजाने पर पड़ता है lमरवाही के प्रभावित क्षेत्र :- परासी, सिवनी, कटरा, उसाढ, दानी कुण्डी, भर्रीडांड, रुमगा, धनपुर, जुआथाल में बीएसएनल टावर लगा हुआ है लेकिन अभी तक उनमें 2G सेवाएं भी ठीक से उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिससे उपभोक्ता परेशान हैं l शिकायतों पर भ्रामक जवाब :- ग्राम सिवनी के उपभोक्ताओं की शिकायत पर एसडीओटी नारायण कंवर के द्वारा कलेक्टर एवं उच्च अधिकारियों को लिखित जवाब दिया गया है कि मार्च 2025 महीने के अंत तक सिवनी में 4G सेवाएं बहाल कर दी जाएगी l लेकिन चार माह बीत चुके हैं अभी तक सेवाएं चालू नहीं की गई है l “वर्जन लेने के लिए नारायण कंवर एसडीओटी के दूरभाष क्रमांक 9425248001 पर कई बार कॉल किया गया लेकिन उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया “


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!