फोर इंजन की सरकार.. नहीं कर पा रही मंत्रीमंडल विस्तार..?

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ में कल से मानसून विधानसभा सत्र की शुरुआत हो गई है। जिसमें सत्ता और विपक्ष के विधायकों द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और विधानसभा सदन में बीच- बीच में विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों के बीच हंसी ठिठोली भी देखने को मिल रहे हैं। आज के प्रश्न काल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से नल-जल मिशन योजना के तहत सवाल पूछे उसी समय चरण दास महंत ने 03 इंजन वाली सरकार कहने पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि 03 नहीं बल्कि 04 इंजन की सरकार है, अब इस हंसी ठिठोली को लेकर जनता के बीच यह सवाल उठने लगी कि फोर इंजन वाली भाजपा सरकार 18 महीने में मंत्री मंडल विस्तार नहीं कर सके, संसदीय सचिव की नियुक्ति,शेष बचे निगम, मंडल, आयोग,बोर्ड में नियुक्ति नहीं कर सके तो फिर किस काम का यह फोर इंजन वाली भाजपा सरकार..?

अब इस सवाल का जवाब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बेहतर तरीके से दे सकते हैं। निश्चित रूप से जब छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार खुद को फोर इंजन वाली सरकार मान रही है तो 18 महीने के कार्यकाल में सरकार न तो पूर्ण मंत्री मंडल विस्तार कर सकी और न ही संसदीय सचिव, शेष बचे निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड में नियुक्ति कर सकी । वहीं मजे कि बात यह है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष भी नहीं बन पाई । ऐसे में फोर इंजन वाली भाजपा सरकार से जनता कैसे भरोसा करें जो खुद की मंत्री मंडल विस्तार न कर पूरी दुनिया में अपनी फजीहत कराने में लगी हुई है।

वहीं भाजपा को फोर इंजन की सरकार बताने वाले वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर को अब विशेष रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात कर मंत्री मंडल विस्तार, संसदीय सचिव नियुक्ति, शेष बचे निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड में नियुक्ति करने पर जोर देने की आवश्यकता है क्योंकि भाजपा सरकार खुद को 03 इंजन वाली सरकार मानती रही है लेकिन आज के विधानसभा सत्र के दौरान सदन में अजय चंद्राकर ने नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत से कहा कि भाजपा 03 इंजन नहीं 04 इंजन वाली सरकार है तो फिर सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर मंत्री मंडल विस्तार न कर फोर इंजन वाली भाजपा सरकार अपनी फजीहत क्यों करा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!