बिलासपुर /तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्येंद्र कौशिक की धर्मपत्नी सुनीता कौशिक ने आज बिलासपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक से सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। बताते चलें कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में सत्येंद्र कौशिक और इनकी धर्म पत्नी सुनीता प्रारंभ से राजनीतिक क्षेत्र सहित सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिनका इन्हें भरपूर लाभ मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।