कांग्रेस संयुक्त महामंत्री अमित ने कहा तेलंगाना निवासी नहीं छत्तीसगढ़िया के लाल प्रमोद को जनता बनाएंगे महापौर।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ियों का अस्तित्व किस तरह से बना हुआ था, उसे आज भाजपा सरकार बनते ही खत्म होते दिखाई पड़ रही है । बिलासपुर महापौर पद पर कांग्रेस ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ियों का अस्तित्व कायम रखने के लिए महापौर पद पर छत्तीसगढ़िया माटी पुत्र प्रमोद नायक को प्रत्याशी बनाया गया है। जिसे हम सबको मिल जुल कर जीताने की आवश्यकता है ताकि छत्तीसगढ़ियों का अस्तित्व कायम रहे। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री अमित यादव ने जनसंपर्क के दौरान कहीं। बिलासपुर नगर निगम के तिफरा निवासी युवा कांग्रेस नेता अमित यादव महापौर पद की दावेदारी कर रहे थे लेकिन बिलासपुर महापौर पद पर वरिष्ठ युवा नेता कोआपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक को महापौर प्रत्याशी बनाए गए हैं। जिसे लेकर अमित यादव ने सर्वव्यापी से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी में हर किसी को दावेदारी करने का अधिकार है, टिकट देने का फैसला हाईकमान का होता है और हम सब हाईकमान के आदेश का पालन करते हैं।जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री अमित यादव ने महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक के साथ शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान में शामिल हो रहे हैं और जनता से अपील कर रहे हैं कि भाजपा सरकार में गैर छत्तीसगढ़ियों का बोलबाला है , कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़िया सरकार बनने का सौभाग्य जनता ने दिया था और आज बिलासपुर शहर में भाजपा ने गैर छत्तीसगढ़िया तेलंगाना निवासी को टिकट देकर छत्तीसगढ़िया का अपमान किया है, अब जनता को चाहिए कि बिलासपुर शहर के विकास के साथ ही छत्तीसगढ़ियों के तरक्की, विकास, छत्तीसगढ़ियों का अस्तित्व को बनाए रखने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक को बहुमतों से विजयी बनाकर छत्तीसगढ़ियों का मान सम्मान बढ़ाए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!