तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन एवं भव्य फाउंडेशन जयपुर की ओर से सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय जयपुर के कालिंदी ऑडीटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में देश-विदेश व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय तथा उत्कृष्ट कार्यों में विशेष मुकाम हासिल करने वाले राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्वानों को ‘भारत श्री सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह में समाजसेवियों सहित प्रदेश तथा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की। इस समारोह में भिलाई (छत्तीसगढ़) के डिप्लोमा इंजीनियर त्रिभुवन लाल साहू को साहित्य (हिंदी-छतीसगढ़ी) कला लोकसंस्कृति के प्रचार-प्रसार, संरक्षण, संवर्धन एवं अभिनय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए ‘भारतश्री सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया। त्रिभुवन लाल साहू अपने उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए पहले भी अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत हो चुके हैं। पुरुस्कार मिलने पर डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।