एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/(सर्वव्यापी)/

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेंड्रा के तत्वावधान में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोटमीकला विकास खण्ड पेंड्रा में “एक पेड़ मां के नाम” वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत वनमंडलाधिकारी पेंड्रारोड के सौजन्य से 1000 पौधे एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा अतिरिक्त 1000 पौधे प्रदत्त किए गए। पौधों का रोपण छात्रों, स्टाफ एवं ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। सभी पौधे प्रतिभागियों ने अपनी मां के नाम समर्पित करते हुए अपने-अपने घरों में संरक्षण हेतु भी लगाए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!