कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी पर भाजपा का हमला: सरला कोसरिया बोलीं – शराबबंदी के झूठे वादे और घोटालों से जनता वाकिफ हैं।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा 22 जुलाई को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि “शराबबंदी का झूठा वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस ने अरबों रुपये के शराब घोटाले कर जनता को लूटने का काम किया।

“उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कोल ब्लॉक, डीएमएफ फंड, शराब घोटाला और महादेव सट्टा जैसे अनगिनत घोटाले हुए। कांग्रेस ने शासनकाल में भ्रष्टाचार के नये-नये तरीके ईजाद किए और छत्तीसगढ़ को एटीएम बनाकर दिल्ली के आकाओं तक पैसा पहुंचाया।

सरला कोसरिया ने कांग्रेस पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि “आज जब कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ जांच हो रही है और गिरफ्तारी हो रही है, तब यह बदले की राजनीति कह रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को सरला ने जनता से कोई सरोकार न रखने वाला बताया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस अपने कुकर्मों से घिरी है और अब जब जांच एजेंसियां साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई कर रही हैं तो उसे राजनीति कहना हास्यास्पद है।

“उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय सही और गलत का निर्णय करेगा, लेकिन अब तक की कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और इसकी परतें अब खुलती जा रही हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!