बसंत पंचमी के अवसर पर मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति की नियमित बैठक आज दिनांक 02 फरवरी 2025, रविवार को गौरव पथ गांधी उद्यान के पास स्थित फूड लाइब्रेरी में आयोजित हुई। इस बैठक में साहू समाज के मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाने, उन्हें मार्गदर्शन देने और आर्थिक सहायता प्रदान करने के विषय पर चर्चा की गई।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी साहू अधिकारी कर्मचारी, दानवीर और सामाजिक संगठन इस पहल में जुड़कर अधिक से अधिक छात्रों की सहायता करेंगे। साथ ही, विभिन्न व्यावहारिक, सैद्धांतिक और शैक्षणिक संस्थाओं से प्रतिभाशाली बच्चों को पहचानकर उनकी मदद करने के लिए एक सर्वसम्मति प्रस्ताव पारित किया गया।संचालक मंडल की बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष टी आर साहू (नि पंजीयक, दुर्ग), उपाध्यक्ष दिनेश कुमार साव (नि डीएफओ, रायपुर), सचिव डॉक्टर वेद लाल साहू (रायपुर), बिलासपुर से रामकुमार साहू (अनुभाग अधिकारी, छ रा वि वि कॉम), सुरेश कुमार साहू (शिक्षक, जांजगीर), भाटापारा से डॉक्टर वीणा साहू, अधिवक्ता पेमिन साहू, बलौदा बाजार से प्रधान पाठक भंवर सिंह साहू, रायपुर से गजमोहन साहू (रिटायर्ड सूबेदार), नारायण साहू (अनुभाग अधिकारी, छ रा वि वि कंपनी), अनिल साव (रिटायर्ड न्यू इंश्योरेंस कंपनी), गोवर्धन साहू, तुमन साहू (आयकर अधिकारी, मगरलोड, धमतरी), देव लाल साहू (ओरिएंटल बीमा अधिकारी) सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।बैठक के अंत में डॉक्टर वीणा साहू ने सभी उपस्थित सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि प्रदेश के विभिन्न संभागीय मुख्यालय, जिला मुख्यालय, तहसील और ब्लॉक मुख्यालय से लेकर दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी ताकि अधिक से अधिक छात्रों को लाभ मिल सके।यह पहल साहू समाज के विकास में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और मेधावी बच्चों को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!